आखिर क्यों दी जाती है अखरोट खाने की सलाह(benefits of walnuts)


Product Detail

Product Tags



आखिर क्यों दी जाती है अखरोट खाने की सलाह
benefits of walnuts
सेहत के लिए अखरोट के फायदे (akhrot ke fayade) अनगिनत हैं। अखरोट भी ब्राज़ील नट, काजू, पहाड़ी बादाम और पिस्ते की ही प्रजाति से संबंध रखता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैट की उपस्थिति के साथ ही कॉपर (Copper), मैंगनीज (manganese) और बायोटिन (biotin) भी उच्च मात्रा में होता है। अखरोट को पावर फूड (Power Food) का नाम दिया गया है क्योंकि यह शरीर का स्टेमिना (stamina) बढ़ाने में मदद करता है।
अखरोट के स्वास्थ्य लाभ (Walnuts health benefits)
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अखरोट (Full of Antioxidants)
आपको यह जानकार आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि अखरोट एंटीऑक्सीडेंट का एक बहुत बड़ा स्रोत है। और इसमें ओमेगा 3 एसिड (Omega-3 acid) भी उच्च मात्रा में पाया जाता है जो सूक्ष्म कणों की वजह से शरीर को होने वाले नुकसान को ठीक करता है। यह शरीर के लिए एक ज़रूरी वसीय अम्ल है।
अखरोट डाइट करने वालों के लिए फायदेमंद (Dieters food)
अखरोट में फैट (fat) और कैलोरी (calary) की भरपूर मात्रा होती है, और अखरोट खाने के फायदें (akhrot khane ke fayde) भी अनेक हैं इसीलिए यह डाइट करने वालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीर को लाभ देने वाले वसा की उचित मात्रा के साथ अखरोट में ज़रूरी फाइबर (fiber) और प्रोटीन (protein) भी होते हैं जो शरीर को ऊर्जा और सेहत प्रदान करते हैं।
नींद ना आने की समस्या को दूर करता है अखरोट
हमारे शरीर को समय पर पर्याप्त मात्रा में नींद की ज़रूरत होती है। मेलाटोनिन (Melatonin) नामक होर्मोन हमारी नींद के लिए उत्तरदायी होता है, और यही मेलाटोनिन अखरोट में भी पाया जाता है। इसीलिए जिन लोगों में नींद ना आने की समस्या होती है उन्हें अखरोट के सेवन की सलाह दी जाती है।
गर्भधारण करने वाली महिलाओं के लिए अखरोट (For Pregnant women)
अखरोट से होने वाले स्वास्थ्य लाभ सभी के लिए समान होते हैं चाहे वह किसी भी उम्र के हों, इसीलिए बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, सभी के लिए अखरोट खाना फायदेमंद माना जाता है। विटामिन B (vitamin B) समूह के अंतर्गत आने वाले तत्व जैसे राइबोफ्लेविन (Riboflavin), थाइमिन (thiamine) आदि की उपस्थिति भी अखरोट की गिरियों में पाई जाती है जो गर्भवती (Pregnant) महिलाओं की सेहत और उनके गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए बहुत ज़रूरी और लाभकारी होता है। इसीलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को अखरोट का सेवन करना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल को कम करता है अखरोट (Lowers bad cholesterol)
अखरोट में ओमेगा 3 (Omega-3) की उपस्थिति ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहयोग देती है। और इसके अलावा पित्ताशय को ठीक रख उसे सुचारु रूप से कार्य करने में भी मदद देती है। इस प्रकार आप देख सकते हैं कि अखरोट सेहत के लिए गुणों का खज़ाना है।
अखरोट के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर से बचाव (Prevention of breast cancer)
नियमित रूप से अखरोट का सेवन कई बीमारियों से बचा सकता है। रोजाना अखरोट खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइटोस्टेरॉल (phytosterol) और एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) मिलते हैं जो ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए ज़रूरी होते हैं। इस तरह अखरोट का नियमित सेवन करने से आप ब्रेस्ट कैंसर (Breast cancer) जैसी भयावह बीमारी से बच सकते हैं।
दिल को स्वस्थ रखता है अखरोट (Low fats for a healthy heart)
अखरोट हृदय को रोगों से बचाता है। अखरोट को ऐसे ही बिना किसी सैचुरेटेड फैट वाली चीज़ के साथ खाएं। यह आपके दिल को बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद शरीर के लिए सेहतमंद वसीय अम्ल (Fatty acid) आपके दिल को सेहतमंद बनाते हैं। अपने दिल की हिफ़ाजत के लिए अखरोट को रोजाना अपने आहार में शामिल करें।
अखरोट खाने से होता है तनाव कम (Reduces stress)
उच्च रक्त चाप (blood pressure) का मुख्य और सबसे बड़ा कारण तनाव है। तनाव ही आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा कर परेशानियाँ पैदा कर देता है। अनेक तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएँ तनाव को बढ़ाने में मदद करते है। अखरोट को तनाव कम करने वाला आहार माना जाता है, और कई शोधों में इसे सिद्ध भी किया जा चुका है। अतः अखरोट के लाभ (akhrot ke laabh) अनन्य और बहुमूल्य हैं, इसका आपको नियमित सेवन करना चाहिए।
benefits of walnuts,benefits of walnut oil,walnuts health benefits in hindi,how to take care of heart,video,dieting tips to lose weight for women,how to get rid from health problems with walnuts,how to prevent cancer,how to lower cholesterol naturally,how to reduce stress,how to increase stamina,how to take care of health,for pregnant women,how to prevent heart attack,how to take care of body,आखिर क्यों दी जाती है अखरोट खाने की सलाह,YouTube Editor


  • Previous:
  • Next:

  • Write your message here and send it to us

    related products